उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन और 2 जेसीबी मशीनें जब्त, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Hapur News : जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जहां जिला खनन अधिकारी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है, टीम ने साधारण मिट्टी, गिट्टी, बालू, स्टोन डस्ट और ग्रेनाइट का अवैध परिवहन कर रहे 6 वाहन और 2 जेसीबी मशीनें जब्त की। इस कार्रवाई से प्रशासन को 6.40 लाख रुपए का राजस्व वसूला है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 1 अप्रैल से 5 मई 2025 के बीच खनिज विभाग ने कुल 10 वाहन और 2 जेसीबी जब्त की हैं। इससे विभाग को 12.40 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में जिले का राजस्व लक्ष्य 5.50 करोड़ रुपए था। इसके खिलाफ 5.73 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अब तक 54.68 लाख रुपए की राजस्व की वसूली की गई है। खनिज संपदा के संरक्षण और राजस्व की हानि रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img