उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, झंडा रखकर जूतों से रौंदा और नारेबाजी की

Hapur News : शहर की मुख्य मार्किट गोल मार्केट में सोमवार को व्यापारियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा रखकर उसे जूतों से रौंदा और नारेबाजी की।

कायरता दिखाई

दरअसल, व्यापारियों ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध करते हुए भारत का झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों पर हमला कर अपनी कायरता दिखाई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है और आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पहलगाम में 28 पर्यटकों की हत्या का बदला लिया जाए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रदर्शन में भरतलाल शर्मा, बबलू, सोनू, काके, वंश गर्ग, संजय दंग, शकील अहमद, शैलेन्द्र, रवि, देवेंद्र समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img