Noida Pink Booth: नोएडा में महिला सुरक्षा को नया आयाम, 25वें पिंक बूथ का शुभारंभ
रिपोर्ट: अमर सैनी
Noida Pink Booth: नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेक्टर-24 में इस्कॉन मंदिर के सामने 25वें पिंक बूथ का उद्घाटन किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इसका शुभारंभ किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत खोले गए इस बूथ में महिला पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगी, जो महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।
यह बूथ महिलाओं को सुरक्षित माहौल और त्वरित सहायता सुनिश्चित करेगा। पिंक बूथों के माध्यम से न केवल महिला सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, बल्कि अपराध रोकथाम में भी सफलता मिली है। यह पहल पुलिस की प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता का प्रतीक बन रही है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



