उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सपा कार्यकर्त्ताओं का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, सांसद रामजी लाल सुमन को कड़ी सुरक्षा देने की मांग

Hapur News : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि हमलावरों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इससे सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का पता चलता है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से दलित विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सांसद राम जी लाल सुमन को कड़ी सुरक्षा देने की मांग भी की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के दलित राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद राम जी लाल सुमन को करणी सेना लगातार जान से मारने की धमकी दे रही है। करणी सेना ने उनके आवास पर हमला किया। 28 अप्रैल 2025 को सांसद सुमन बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ में करणी सेना ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हुए। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन और सरकार इन हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img