नई दिल्ली: मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने एमएनएस में एडीजी का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 1 मई : मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने वीरवार को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) में अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार संभाला। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों तक सेवा देने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गई है। जालंधर के सैन्य अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की पूर्व छात्रा लिसम्मा पीवी केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली हैं।

1986 में एमएनएस में शामिल होने के बाद जनरल ऑफिसर ने कला और कानून में स्नातक की डिग्री के साथ अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। अपने पेशेवर रूप से समृद्ध नर्सिंग करियर के साथ उन्होंने प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, (बैंगलोर), प्रिंसिपल मैट्रन, कमांड हॉस्पिटल (पूर्वी कमान), ब्रिगेडियर एमएनएस मुख्यालय (पूर्वी कमान), रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में ब्रिगेडियर एमएनएस (प्रशासन) और हाल ही में सेना अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में प्रिंसिपल मैट्रन के रूप में नियुक्ति प्राप्त की थी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img