उत्तर प्रदेश : सांसद के काफिले पर हमले के विरोध में बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को बुलंदशहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता, प्रदेश में दलितों के ऊपर अत्याचार और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे थे। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि प्रदेश में दलितों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका कहना था कि सरकार इन मामलों में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। तभी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे एडीएम (J) राम भरत यादव ने उनसे वार्ता की। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में 21 अप्रैल की घटना का विशेष उल्लेख किया गया कि गांव सुनेरा में एक दलित परिवार पर थार कार चढ़ा दी गई थी, इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। जिसमें चार अन्य लोग घायल हुए थे। दलित पीड़ित परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए बुलंदशहर आते समय अलीगढ़ टोल प्लाजा पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करते हुए टायर और पत्थर फेंके गए।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सपा सांसद को बुलंदशहर की सीमा से ही वापस आगरा लौटा दिया गया। समाजवादी पार्टी ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में बादल यादव, हाजी अख्तर , कौशल यादव, परविंदर यादव, मुकेश शर्मा, सब्बू चौधरी, निर्दोष चौधरी, मुकेश यादव, अजीत चौधरी, परविंदर सिंह यादव, राशिद, अर्चना पांडा, इरफान खान, अनिल त्यागी, रिजवान अब्बासी, सगीर खान, इरशाद, नाजिम, छोटे फरीद, रशीद गाजी, जाकिर आदि रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img