नई दिल्ली: सेना के डॉक्टरों ने एडवांस 3डी माइक्रोस्कोप से की ग्लूकोमा सर्जरी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल : भारतीय सेना के डॉक्टरों ने 3डी माइक्रोस्कोप तकनीक से ग्लूकोमा पीड़ित मरीज की सफल सर्जरी करने में कामयाबी हासिल की है।

सेना के मुताबिक सेना अस्पताल (आर एंड आर) दिल्ली के नेत्र विज्ञान विभाग ने पहली बार न्यूनतम इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी के लिए उन्नत 3डी माइक्रोस्कोप तकनीक का प्रयोग किया है जिसके परिणाम स्वरूप मरीजों को शीर्ष स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। यह त्रि-आयामी विज़ुअलाइजेशन सिस्टम आंखों की सर्जरी के लिए बहुत उपयोगी है, जिसमें भेंगापन, मोतियाबिंद, कॉर्नियल, ग्लूकोमा और रेटिना संबंधी समस्याओं का उपचार शामिल है।

यह सिस्टम विशेष 3डी ध्रुवीकरण चश्मे और 55 इंच के 4के अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले का उपयोग करता है। इससे सर्जन को नेत्र सर्जरी के दौरान पारंपरिक माइक्रोस्कोप की तुलना में काफी कम समय (सर्जिकल) समय लगता है। साथ ही एंडोइल्यूमिनेटर की कम शक्ति, कम फोटो-विषाक्तता, असामान्य और जटिल स्थितियों में उपयोग करने में आसानी होती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img