नई दिल्ली: पहलगाम में हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन

नई दिल्ली, 26 अप्रैल : जगद्गुरु स्वामी योगी महाराज ने शनिवार को कहा कि अब समय धर्म की जागृति का है, सभी हिंदुओं को एक होना होगा। वह, कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में बोल रहे थे।

 

उन्होंने आगे कहा, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा दिल्ली के सभी संत, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज और अन्य धार्मिक संस्थाओं के साथ हिंदू जनमानस सरकार के साथ हैं। आतंकवाद के समूल नाश के लिए सरकार को जो भी करना पड़े, वह करें, हम सभी साथ हैं।

स्वामी ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिरों एवं सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे दिवंगत हिंदुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी प्रकार के कीर्तनों में शांति पाठ करें, सभा करें और जगह जगह आक्रोश मार्च निकालें।

इस अवसर पर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने बताया कि सभा अब वार्ड स्तर तक अपनी टीम का प्रसार कर रही है। कोरोना से पहले सभा के साथ 3500 से ज्यादा सनातन मंदिर जुड़े थे, अब पूरी दिल्ली में मौजूद 6000 से ज्यादा मंदिरों को वार्ड स्तर तक की टीम बनाकर जोड़ा जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रांत संगठन मंत्री सुशील कुमार शुक्ला, हरि नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुदर्शन आनंद, राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिक्की सहित अशोक अग्रवाल ठाठी और कार्यालय मंत्री सुमीत अलग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img