हरियाणा, चंडीगढ़: पहाड़ी वन क्षेत्र में अधिक से अधिक चैक डैम बनाएं : मुख्यमंत्री

हरियाणा, चंडीगढ़ , 26 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहाड़ी वन क्षेत्र में अधिक से अधिक चैक डैम बनाएं ताकि बारिश के दिनों में पानी का संरक्षण हो सके। इसे जहां वन के पेड़ -पौधों की पानी की आवश्यकता पूरी होगी वहीं भूजल का स्तर भी सही बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री आज यहाँ “सीएम अनाउंसमेंट” से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आज गृह विभाग , राजस्व , पर्यावरण , वन एवं वन्य जीव विभाग ,परिवहन समेत आधा दर्जन विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की , शेष विभागों की “सीएम अनाउंसमेंट” की समीक्षा 29 अप्रैल को करेंगे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चैक डैम के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। उन्होंने सभी पुराने चैक डैम की वर्तमान स्थिति की जाँच करके उनकी मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आगामी बरसात के मौसम में सड़कों के किनारे पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिला में कम से कम दो ऑक्सीवन लगाने की योजना को मूर्त रूप प्रदान करें ताकि स्वच्छ पर्यावरण सरंक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने घग्घर नदी को पर्यावरण की दृष्टि से साफ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर एसटीपी के माध्यम से गंदे पानी को साफ़ करके घग्गर में डाला जा रहा है , इस दौरान ध्यान रखें कि एसटीपी खराब न हो और गन्दा पानी बाईपास करके इस नदी में न जाये। अगर किसी जगह पर इस प्रकार की शिकायत मिली तो एसटीपी के ठेकेदार को पेनल्टी लगाई जाए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “सीएम अनाउंसमेंट” से संबंधित परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट तैयार होने में देरी होने से उसकी लागत भी बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी वाज़िब कारण से कार्य को पूरा करने में देरी होती है तो अधिकारी फाइल पर “देरी होने का कारण” अवश्य लिखें।

उन्होंने भविष्य में एचएसआईआईडीसी के औधोगिक क्षेत्रों में “फायर ब्रिगेड” के कार्यालय हेतु जगह सुनिश्चित करने को कहा ताकि उद्योग में होने वाली किसी आगजनी की घटना पर काबू पाने में देरी न हो।

उन्होंने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि वे विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को पूरा करवाने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय अंत्योदय की भावना से काम करते हुए समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर पहुँचाना है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img