Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का केंद्र पर निशाना

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का केंद्र पर निशाना

रिपोर्ट: अमर सैनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उन दावों की पोल खोलता है जिनमें कहा गया था कि कश्मीर से आतंकवाद समाप्त हो गया है। पांडे ने शोक व्यक्त करते हुए आतंकियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गेस्ट हाउस कांड के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे ने कहा कि वह मामला अतीत का हिस्सा बन चुका है और अब बार-बार उसका उल्लेख करना व्यर्थ है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से भी यह मामला समाप्त हो चुका है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने सपा की जीत का दावा किया और कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में है, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।

नोएडा के स्वर्ण जयंती वर्ष पर उन्होंने कहा कि नोएडा के विकास में समाजवादी सरकार, विशेष रूप से अखिलेश यादव की भूमिका अहम रही है। उन्होंने मेट्रो और आधारभूत परियोजनाओं को सपा शासन की बड़ी उपलब्धियां बताया। साथ ही उन्होंने नोएडा की स्थापना में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के योगदान को भी सराहा और कहा कि आज नोएडा देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बन चुका है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img