उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइकें बरामद

Hapur News : थाना हाफिजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें दो हाफिजपुर थाना क्षेत्र और एक गाजियाबाद के मोदीनगर से चोरी की गई थी।

क्या है पूरा मामला

हाफिजपुर सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाला गिरोह बुलंदशहर हाईवे पर बंद पड़े भट्टे की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आनन फानन में घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा लिया और थाने ले आई।

ये हुआ बरामद

सीओ ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उनकी पहचान ग्राम शेरपुर, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद निवासी जुबैर, बेगमाबाद बुदाना, थाना मोदीनगर निवासी अखिलेश और एक बाल अपचारी के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से बरामद तीन बाइकों की जांच में पता चला कि दो बाइकें हाफिजपुर क्षेत्र से और एक मोदीनगर से चोरी की गई थीं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img