उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, डग्गामार बस के टायर के नीचे कुचलकर युवक की मौके पर ही मौत, पानी की बोतल बेचकर परिवार का करता पालन-पोषण

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव छिजारसी निवासी एक युवक टोल प्लाजा पर पानी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जहां बस से उतरने के दौरान डग्गामार बस के टायर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पे वायरल हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर रोजाना की तरह बुधवार रात डग्गामार बस में पानी बेचने के लिए चढ़ा था, टोल प्लाजा के बूथ पर पहुंचते ही वह बस से उतरने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मवीर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का कहना है कि धर्मवीर ही उनके घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताया।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार बस चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img