उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाइक घोटाले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-58 थाने और अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को एमआईपी बाइक घोटाला मामले में फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान झारखंड के जिला धनबाद के रायभवन आरभट्ट निवासी मनिंदर कुमार के रूप में हुई। अपराध शाखा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एमआईपी बाइक घोटाले में मनिंदर फरार चल रहा था। उस पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एमआईपी कंपनी का निदेशक, प्रमोटर और अकाउंटेंट था। वह लोगों को सलाह देता था कि यदि वह एक बाइक लगाने के लिए 62,100 रुपये जमा करेंगे तो उसे 10,100 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक मिलेंगे। च हजार रुपये कमीशन उसी समय मिल जाएगा। इसके अलावा एक वर्ष में रुपये दोगुने हो जाएंगे। मनिंदर और उसके साथी राजेश खंडवाल दोनों मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव के निदेशक थे और कंपनी के नाम से दो खाते थे। इनमें निवेशकों के करोड़ों रुपये आए।

पुलिस ने राजेश खंडवाल को नवंबर 2024 में गिरफ्तार किया था। मनिंदर निवेशकों से नगद भुगतान भी लेता था। इसके बाद वह और उसके सभी साथी अपना-अपना हिस्सा लेकर फरार हो गए। मनिंदर कुमार भी बहुत लोगों से बाइक के रुपये लगवा चुका था। काफी लोगों के रुपये उसके द्वारा लगे थे। इसके बाद वह भी नोएडा से भाग गया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी करीब पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। इस मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में थाना सेक्टर-58 में सात केस दर्ज हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img