Anurag Kashyap: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज

Anurag Kashyap: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 18 अप्रैल को सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित तौर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने उनके खिलाफ गीता कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज को लेकर बेहद निम्न स्तरीय और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि यह देशद्रोह और समाज को बांटने जैसा कृत्य है। उन्होंने कहा, “ब्राह्मण समाज जन्म से मृत्यु तक हिंदू समाज के सभी कर्मकांडों में साथ होता है, और ऐसी टिप्पणी समाज को तोड़ने का प्रयास है।”

राहुल शर्मा ने अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ ब्राह्मण समाज का नहीं बल्कि पूरे भारतीय समाज की अस्मिता का है, और सभी धर्मों एवं समुदायों को इस प्रकार की मानसिकता के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। अनुराग कश्यप की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img