उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाइवे-9 पर हादसा, ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हाइवे-9 पर गांव बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार की सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में चार लोग घायल हो गए, घायलों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही एक कार बागड़पुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान कार आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों की पहचान चरखी दादरी निवासी हिमांशु, गांव दहना मानेसर निवासी पंकज, बरोला मानेसर निवासी हर्ष और चरखी दादरी निवासी सुखविंदर के रूप में की।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने बताया सभी घायलों को मामूली चोटें आईं, और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक राजपुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी निवासी विमल को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img