उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में डियर पार्क को मिली केंद्र से अनुमति

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रस्तावित डियर पार्क सनसेट सफारी को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। अब सिर्फ मंजूरी से सम्बन्धित पत्र आना बाकी है। प्राधिकरण अब डिजाइन तैयार करवाने का काम शुरू करेगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही सलाहकार का चयन करेगा।इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए राज्य व केंद्र स्तर से मंजूरी की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। अब आगे काम शुरू करवाने के लिए डीपीआर तैयार करवाई जानी है।

अधिकारियों ने बताया कि 30 एकड़ में मिनी जू की तर्ज पर इस डियर पार्क को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह शहर की पहली सनसेट सफारी होगी। इसमें रात करीब 10 बजे तक लोग स्पेक्ट्रम लाइट की रोशनी में हिरण व जलीय पक्षियों को देख सकेंगे।अधिकारियों ने बताया कि स्पेक्ट्रम लाइट में वहां पर मौजूद जानवरों को अंधेरा ही लगेगा। वहीं जो लोग सनसेट सफरी में पहुंचेंगे उनको स्पष्ट दिखाई देगा। इसमें 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे।

नोएडा में अफ्रीका से लाए जाएंगे
हिरण नोएडा में 10 प्रजातियों के हिरण को लाया जाएगा। इसमें तीन प्रजातीय अफ्रीका से एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके अलावा कानपुर, हैदराबाद और लखनऊ के चिड़ियाघर से यहां हिरण लाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और आसपास में ऐसा डियर पार्क नहीं है। इसलिए यहां डियर पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए प्राणी विशेषज्ञों से बातचीत भी की गई है। ताकि विदेश से लाए जाने वाले हिरण के लिए यहां का पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img