उत्तर प्रदेश, नोएडा: दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में उसकी आपूर्ति करने वाले शातिर तस्कर को फेज वन और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। तस्कर के पास से एक लाख रुपये कीमत का साढे दस किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्कर की पहचान सेक्टर दस के जेजे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित को गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर दिल्ली से गांजे की खेप लेकर चला है और कुछ ही देर में नोएडा पहुंचने वाला है। इसके बाद दोनों टीमें चेकिंग करने लगीं। तस्कर को गांजे के साथ सेक्टर दस से दबोच लिया गया। आरोपी गांजे को लेकर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो- तीन साल से गांजे की तस्करी कर रहा है। वह दिल्ली के अशोक नगर से गांजा लेकर आता है और फुटकर में पुड़िया बनाकर इसकी आपूर्ति करता है। आरोपी झुग्गी झोपड़ी व फैक्ट्री क्षेत्र में गांजे को खपाता है। कुछ छात्र भी उससे नियमित गांजा खरीदते हैं। दो साल पहले वह एनडीपीएस ऐक्ट में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से गांजे की तस्करी करनी शुरु कर दी। पूछताछ में रोहित ने अपने गिरोह के कुछ सदस्यों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img