उत्तर प्रदेश, नोएडा: कहासुनी के बाद लाठी-डंडे से पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। भोजन के बाद टहलने निकले व्यक्ति को कहासुनी के बाद घेरकर लाठी और डंडे से पीटा गया। उसे बचाने आए परिवार के सदस्यों से भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

सेक्टर-22 निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को रात ग्यारह बजे के घर पर भोजन करने के बाद गली में टहलने निकले। इस दौरान उनकी मध्य प्रदेश के मैहर निवासी अनिकेत और उसके साथियों से कहासुनी हो गई। अनिकेत के गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने अपने और साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर मारपीट की और लाठी और डंडे से प्रहार किया। शोर सुनकर विनीत का बेटा अनमोल और चिन्नू, भाई उमेश और उमेश की पत्नी ऊषा बचाने के लिए दौड़ी। आरोपियों ने इनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। मौके पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से भी हमला बोला। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img