उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण दफ्तर के ऑडिटोरिम का गेट आकर्षक होगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-96 में बन रहे नोएडा प्राधिकरण के नए दफ्तर के काम का सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने जायजा लिया। उन्होंने कि ऑडिटोरियम के गेट के डिजाइन को और आकर्षक बनाया जाए। इमारत में सेफ्टी नियमों का पालन कराने के लिए एक सेफ्टी ऑफीसर को तैनात करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए।

प्राधिकरण के नए दफ्तर के निरीक्षण के समय एसीईओ ने निर्देश दिया कि ऑडिटोरियम के बाहर फॉल्स सीलिंग में लग रही एसी ग्रिल्स को फॉल्स सीलिंग के शेप के हिसाब से बनाया जाए। भवन के तलों पर लग रहे ग्रेनाइट खराब हो गई। इसको पॉलिश कराने के निर्देश दिए। ऑडिटोरियम की बाहरी दीवारों पर स्कल्पचर्स एवं प्लांटर लगाने के लिए कहा। एसीईओ को बेसमेंट में लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर नहीं मिली। इसको ठीक करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने बताया कि दोनों बेसमेंट में बाकी बची चिनाई, प्लास्टर, पुट्टी, व पेंट का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि अगले डेढ़-दो महीने में काम पूरा कर लिया जाए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img