Greater Noida: नवरात्रों में ऑनलाइन मंगाई वेज बिरयानी, पहुंची चिकन बिरयानी, युवती का आरोप वायरल

Greater Noida: नवरात्रों में ऑनलाइन मंगाई वेज बिरयानी, पहुंची चिकन बिरयानी, युवती का आरोप वायरल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक वेजिटेरियन युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का आरोप है कि उसने नवरात्रों के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Swiggy से लखनवी कबाब पराठा नामक रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन उसे चिकन बिरयानी डिलीवर की गई। युवती का कहना है कि उसने बिरयानी को वेज समझकर दो-तीन चम्मच खा भी लिए, जिसके बाद जब स्वाद अजीब लगा तो उसने चेक किया और उसे शक हुआ कि इसमें मांस है। इसके बाद जब वह रेस्टोरेंट से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी तो रेस्टोरेंट बंद था और कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा था।

वीडियो में भावुक होकर युवती रोते हुए कहती है, “मैं प्योर वेजिटेरियन हूं। नवरात्रों में मेरे साथ ऐसा हुआ, जानबूझकर भेजा गया चिकन।” उसने आरोप लगाया कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि उसकी आस्था से खिलवाड़ है। यह घटना 4 अप्रैल की बताई जा रही है और अब सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग डिलीवरी ऐप और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की शिकायत को दर्ज किया गया है। मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण और भी संवेदनशील हो गया है।

…………..

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img