उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नवरात्र के नौवें दिन पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने किया कन्या पूजन

Hapur News : जिले में रविवार को नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में मां के जयकारों की गूंज सुनाई दी। नगर के प्राचीन चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, चौराखी मंदिर, दोयमी मंदिर, हरमिलाप मंदिर और फ्रीगंज रोड के देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में कन्याओं को भोजन कराया। कन्याओं को पेंसिल, कॉपी, रूमाल, गिलास और दक्षिणा भेंट की गई। भक्तों ने कन्याओं के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गरीबों को दान दिया

उन्हें हलवा-पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। शहर में शोभायात्राएं भी निकाली गईं। इस तरह श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत का समापन किया। वहीं मां दुर्गा के व्रत रखने के बाद बाबूगढ़ पुलिस द्वारा नौवें दिन 11 कन्याओं को थाना बाबूगढ़ परिसर अपने आवास भोजन कराकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img