Agra: आगरा में निर्माणाधीन कैंटीन ढही, मलबे में दबे 5 लोग, दो भाइयों की मौत

Agra: आगरा में निर्माणाधीन कैंटीन ढही, मलबे में दबे 5 लोग, दो भाइयों की मौत

आगरा के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में शनिवार को एक निर्माणाधीन कैंटीन के ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त कैंटीन में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक पूरी संरचना ढह गई और वहां मौजूद कुल पांच लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे लोहा मंडी एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, स्थानीय लोगों और परिजनों का दावा है कि मलबे के नीचे अब भी दो लोग दबे हो सकते हैं। बचाव कार्य में दमकल विभाग और पुलिस की टीमें लगातार जुटी हैं। मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि सभी दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img