उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रोबोट बुझाएगा आग, अथॉरिटी समिति खरीदेगी उपकरण

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की हाईराइज बिल्डिंगों भी आग बुझाना आसान हो जाएगा। जिन जगहों पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच पा रहे, वहां रोबोट आग बुझाएगा। अग्निशमन कर्मियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पडे़गी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस करने जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड से विगत 29 मार्च को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अग्निश्मन उपकरण खरीदने के लिए अग्निशमन विभाग और प्राधिकरण की तकनीकी समिति का गठन जल्द होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ की तरफ से 16 जनवरी 2025 को पत्र जारी किया गया, जिसमें अग्निशमन विभाग को फायर उपकरणों से लैस करने की बात कही गई है। इसके आधार पर अग्निशमन विभाग की तरफ से फायर उपकरणों की सूची बनाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उपलब्ध करायी गयी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगें बहुत हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र भी बहुत अधिक हैं। गांवों में संकरे रास्ते हैं। इन जगहों पर आगजनी की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सहमति दे दी और विगत 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड के समक्ष रखा। बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया और अग्निशमन विभाग को फायर उपकरण उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी। अब टेंडर प्रक्रिया के जरिए अग्निशमन उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति जल्द ही गठित होने जा रही है।

रोबोट फायर सहित 14 कैटेगरी के लगभग 100 उपकरण का प्रस्ताव
अग्निशमन विभाग के एक रोबोट फायर सहित 14 कैटेगरी के लगभग 100 उपकरण का प्रस्ताव दिया है। इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। अग्निशमन ने रोबोट फायर खरीदने की सिफारिश की है। रोबोट फायर उन जगहों पर भी आगजनी से निपटने में सक्षम होगा, जहां पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच सकते। वहीं फोम टेंडर से केमिकल्स और अन्य तरल पदार्थों में लगी आग से निपटने में कारगर होगा। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 120 मीटर तक की ऊंचाई होने पर आगजनी से निपटने के लिए 150 बार प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति करने में सक्षम है। इसी तरह वाटर टेंडर के जरिए 80 मीटर तक बहुमंजिला इमारतों में लगी आग से निपटने में मदद मिलेगी।

एलमोनाइज सूट से करेंगे रेस्क्यू
ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगों को देखते हुए ये उपकरण बहुत ही उपयोगी हैं। वाटर मिस्ट के जरिए बिजली के ट्रांसफॉर्मर, किचन, गैस सिलेंडर, कार में लगी आग से निपटने में उपयोगी है। कटिंग टूल से आगजनी में फंसे लोगों को बचाने के लिए लोहे को काटने के काम आएगा। प्रॉक्सिमिटी सूट और केमिकल सूट से तापयुक्त एवं केमिकल की आग से निपटने के लिए इस्तेमाल होगा। कार्बन कंपोजिट सिलेंडर से धुएं युक्त वातावरण में भी फायर कर्मी लंबे समय तक बचाव कार्य कर सकेंगे। एलमोनाइज सूट से 300 डिग्री तापमान होने पर भी रेस्क्यू करने के लिए उपयोगी है। लंबी अवधि तक आगजनी से निपटने के लिए पानी की आपूर्ति करने में वाटर बाउजर ही कारगर है।

जंपिंग कुशन से भी होगा फायदा
जंपिंग कुशन के जरिए निकास मार्गों के अवरुद्ध होने पर अंदर फंसे व्यक्तियों को निकालने में उपयोगी है। बिजली के पोल और पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने में भी यह बहुत कारगर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी औपचारिकता पूरी कर इन उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उपकरण –संख्या
रोबोट फायर 1
फोम टेंडर 4
हाइराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 4
वाटर बाउजर 4
वाटर टेंडर (5000 लीटर) 4
वाटर टेंडर (2500 लीटर) 4
वाटर मिस्ट 4
कटिंग टूल्स, कॉम्बी टूल्स स्पेडर करंट 2
प्रॉक्सीमिटी सूट 20
कैमिकल सूट/हैजमेट सूट 08
ब्रीदिंग ऑपरेट सेट 20
कार्बन कंपोजिट सिलेंडर 20
एलमोनाइज सूट 04

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img