नई दिल्ली: आंद्रेई स्टेनिन प्रेस फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी का दिल्ली में आयोजन

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : रूस के प्रतिष्ठित रोसिया सेगोदन्या मीडिया समूह और स्पुतनिक हब ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आंद्रेई स्टेनिन प्रेस फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन किया। .

आल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी (एआईएफएसीएस) गैलरी में आयोजित प्रेस फोटो प्रदर्शनी के 11वें संस्करण में दुनिया भर के युवा फोटो पत्रकारों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और संपादक ऋषभ गुलाटी, आंद्रेई स्टेनिन अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता के कार्यकारी निदेशक एलेक्जेंडर श्टोल मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी मॉस्को, केप टाउन, बुडापेस्ट, मैड्रिड, नई दिल्ली, शारजाह, बेलग्रेड, न्यूयॉर्क, अंकारा, ब्यूनस आयर्स और अन्य शहरों सहित दुनिया भर में प्रदर्शित हो रही है।

इस दौरान प्रतिम पाल, अर्पण, दीपायन बसु, कौशिक दत्ता और राजिंदर पांडे को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। आंद्रेई स्टेनिन इंटरनेशनल प्रेस फोटो प्रतियोगिता युवा फोटो पत्रकारों के काम का विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता का नाम आंद्रेई स्टेनिन के नाम पर रखा गया है, जो रोसिया सेगोदन्या के विशेष फोटो पत्रकार थे, जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। 2014 में इसकी शुरुआत से ही भारतीय प्रेस फोटोग्राफर इस प्रतियोगिता के विजेताओं में शामिल रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए 36 देशों से लगभग 2000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं जिनमें भारत से प्राप्त प्रविष्टियों ने रिकॉर्ड कायम किया है

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img