उत्तर प्रदेश, लखनऊ: मुफ्त राशन के साथ अब पोषण की भी गारंटी दे रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 04 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को न सिर्फ नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बीते आठ वर्ष से योगी सरकार द्वारा प्रदेशभर के गरीबों के राशन वितरण की प्रक्रिया को समय-समय पर न सिर्फ सरल बनाया है बल्कि राशन की गुणवत्ता को भी सुधारा है। आज पूरे प्रदेश में गरीबों के उचित दर दुकानों के माध्यम से गरीबों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को न सिर्फ जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो रहा है बल्कि कुपोषण जैसी समस्याओं से भी बचा रहा है।

उचित दर की दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल का किया जा रहा वितरण
आमतौर पर मिलिंग और प्रोसेसिंग प्रक्रिया चावल की वसा और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर चोकर की परत को हटा देती है, वहीं फोर्टिफाइड राइस में ये सभी गुण संवर्धित रहते हैं। इसमें विटामिन बी-1, विटामिन बी-6, विटामिन ई, नियासिन, आयरन, जिंक, फॉलिक एसिड, विटामिन बी-12 और विटामिन ए जैसे तत्वों को संरक्षित कर ब्लेंडिंग प्रक्रिया के जरिए सूक्ष्म पोषक तत्वों को संवर्धित किया जाता है। यही कारण है कि एनीमिया समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जड़ से निराकरण के लिए फोर्टिफाइड राइस एक प्रभावी कदम साबित हो सकता है। प्रदेश के सभी जिलों में उचित दर की दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जा रहा है। योगी सरकार ने मिड-डे मील योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी फोर्टिफाइड चावल को शामिल किया है। यह निर्णय राज्य के लाखों स्कूली बच्चों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर चावल बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में मदद कर रहा है। उचित पोषण बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह चावल एनीमिया (खून की कमी) जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

महिलाओं और बुजुर्गों को भी मिल रहा लाभ
फोर्टिफाइड चावल का वितरण गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताओं और बुजुर्गों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। फोलिक एसिड शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, जबकि विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। योगी सरकार प्रदेश में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन वितरण कर रही है, जिसमें चावल, गेहूं, दाल, चीनी, नमक और तेल शामिल हैं। अब इसमें फोर्टिफाइड चावल भी जोड़ा गया है, जिससे गरीबों को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक पोषण भी मिल सके।

15 करोड़ से अधिक गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही योगी सरकार
योगी सरकार प्रदेश के 15 करोड़ से अधिक गरीबों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न, 1 किलोग्राम दाल, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक, रिफाइन्ड ऑयल का निःशुल्क वितरण कर रही है। इसके अलावा अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के लिए प्रति माह 1 किलोग्राम चीनी का भी निःशुल्क दे रही है। यही नहीं प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया है। होली और दीपावली पर योगी सरकार को 02 एलपीजी सिलेंडर का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में कोई भूखा न सोए इसके लिए बेघरों तथा कचरा उठाने वाले नागरिकों को राशन कार्ड की सुविधा प्रदान की है। यही नहीं डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img