Noida Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रचा इतिहास, सभी थाने IGRS रैंकिंग में नंबर वन

Noida Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रचा इतिहास, सभी थाने IGRS रैंकिंग में नंबर वन

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर जिला बेहतरीन पुलिसिंग के मामले में एक बार फिर पूरे प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है। कमिश्नरेट प्रणाली के तहत कार्य कर रही गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इतिहास रचते हुए प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। कमिश्नर ऑफ पुलिस लक्ष्मी सिंह की अगुवाई में जिले के सभी थाने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे हैं। यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश के किसी जिले के सभी थानों ने एक साथ टॉप रैंक हासिल की हो। मार्च माह की यह रैंकिंग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई है।

पिछले एक साल से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट लगातार टॉप तीन में बना हुआ है। थानों की शिकायत निस्तारण, जनता से संवाद, जवाबदेही और पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर जिले की पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्यप्रणाली की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है और यह मॉडल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बना है।

………….

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img