दिल्ली

Delhi Fire: दिल्ली के गांधीनगर में मकान में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के गांधीनगर में मकान में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधीनगर इलाके में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रघुबरपुरा गली नंबर 6 के एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर हुई, जहां आग लगने से घर में रखे कपड़े, कागज और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। फायर विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 3:43 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 29 मार्च को भी इसी मकान में आग लगने की घटना हो चुकी है।

आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि बार-बार लग रही आग की असली वजह का पता लगाया जा सके।

…………..

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players