Waqf Board Amendment Bill: दिल्ली भाजपा प्रदेश के विभिन्न मोर्चों द्वारा वक्फ बोर्ड बिल के समर्थन में प्रदर्शन

Waqf Board Amendment Bill: दिल्ली भाजपा प्रदेश के विभिन्न मोर्चों द्वारा वक्फ बोर्ड बिल के समर्थन में प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल चर्चा और पारित करने के लिए पेश कर दिया। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। दोनों पार्टियों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है, जिससे सभी को संसद की कार्यवाही के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश के विभिन्न मोर्चों द्वारा वक्फ बोर्ड बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। राजधानी के कई प्रमुख चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड दिखाकर बिल के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अशोका रोड गोल चक्कर, विजय चौक और रेल भवन गोल चक्कर सहित कई स्थानों पर विरोधियों को जवाब देने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता, महिला कार्यकर्ता और मुस्लिम महिलाओं ने भी समर्थन में भाग लिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को केवल वक्फ बोर्ड की उन जमीनों की चिंता है जिन पर उन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है, लेकिन उन्हें गरीब मुसलमानों की कोई परवाह नहीं। सचदेवा ने कहा कि जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता पर तरस आता है। वक्फ संशोधन विधेयक उन लोगों को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगा, जिनसे अब तक उनके हक छीने गए हैं।

गौरतलब है कि इस बिल को पिछले साल अगस्त में सदन में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को सौंप दिया गया था। JPC में पूरे देशभर के लोगों से सुझाव लिए गए। सचदेवा ने कहा कि अगर इस बिल के जरिए गरीब मुस्लिम समुदाय के लोगों को फायदा होता है और उनके विकास का रास्ता खुलता है, तो विपक्ष को आखिर आपत्ति क्यों हो रही है। अब देखना यह है कि संसद में इस बिल को लेकर आगे क्या स्थिति बनती है और इसे पारित कराने में सरकार को कितनी चुनौती का सामना करना पड़ता है।

…………….

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img