उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच अता की गई ईद-उल-फ़ितर की नमाज, हाथ उठाकर मांगी अमन और शांति की दुआएं

Hapur News : (शाहरुख़ खान) : जिले में सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अता की गई। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथ उठाकर देश में अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी।

गले लगकर बधाई दी

दरअसल, डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। नमाज पढ़ने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पर एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। बता दें कि सुबह 6 बजे से ही ईदगाह पर पुलिस बल तैनात किया गया था, सोमवार को सुबह 7.45 पर ईदगाह पर ईद की नमाज अता की गई। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर पुलिस की टीम निगाह रखे हुए थे। ईद को लेकर जिले को चार जोन और दस सेक्टरों में बाटा गया था।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

ईद को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 20 क्यूआरटी और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके समेत विभिन्न इलाकों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। दंगा नियंत्रण वाहन और डायल 112 की पीआरवी गाड़िया एवं बाइक पर सवार जवान गश्त पर रहे। विभिन्न चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात पुलिस के जवान भी मुस्तैद दिखाई दिए।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img