उत्तर प्रदेश : हापुड़ विधायक के साथ एडीओ पंचायत ने की अभद्रता, चाय पिलाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में प्रदेश सरकार के आठ साल की उपलब्धियों को गिनाने पहुंचे सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ एडीओ पंचायत द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है जहां हापुड़ ब्लॉक परिसर में हुई। पत्रकार वार्ता के बाद बीडीओ श्रुति सिंह के आग्रह पर विधायक चाय पीने के लिए रुके। इस दौरान एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले ही चाय पिलाई थी। साथ ही यह भी कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते तो उन्हें भी इतनी बार चाय नहीं पिलाते। विधायक की मामले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के मुताबिक एडीओ पंचायत ने हाथापाई का भी प्रयास किया, जब विधायक ने उन्हें टोका तो उन्होंने पलटकर जवाब देना शुरू कर दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने एडीओ पंचायत को पकड़कर बाहर ले गए। विधायक ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीडीओ को जांच सौंप दी। एडीओ पंचायत को हापुड़ से गढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही उनके निलंबन के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। यह पूरी घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें विधायक फ़ोन कॉल पर पूरी जानकारी देते हुए नजर आ रहे है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img