Delhi: पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर अवैध रूप से डाला जा रहा मलबा, जाम और प्रदूषण से लोग परेशान

Delhi: पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर अवैध रूप से डाला जा रहा मलबा, जाम और प्रदूषण से लोग परेशान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में अवैध रूप से मलबा डंप करने की समस्या गंभीर होती जा रही है। गाजीपुर, कड़कड़ी मोड़, लक्ष्मीनगर सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा मलबा फेंका जा रहा है, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं और यातायात बाधित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आधी से ज्यादा सड़कें मलबे के कारण संकरी हो गई हैं, जिससे लंबा जाम लग रहा है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, मलबे से उड़ने वाली धूल प्रदूषण को भी बढ़ा रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

इस मुद्दे पर जब डिप्टी चेयरमैन संजीव सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि एमसीडी ने अभी तक मलबा डंप करने के लिए कोई निर्धारित स्थान आवंटित नहीं किया है। उन्होंने कहा, “जहां भी मलबा डाला जा रहा है, वह अवैध है। अब तक 28 से 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की जा चुकी हैं और जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय प्रशासन ने भी अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही सड़कों से मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

……….

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img