उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा का जाम होगा खत्म, ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया खास प्लान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए नोएडा पुलिस लगातार काम कर रही है। अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस जाम को खत्म करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत ट्रैफिक पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य महत्वपूर्ण प्वाइंटों से दिल्ली जाने वाले रूटों के लिए इमरजेंसी डायवर्जन का तरीका अपनाएगी है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ऐसे ही 10 प्वाइंटों को चिन्हित किया, जहां इस प्लान को लागू किया जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव ने बताया कि कई बार किसी कारणवश प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए यह प्लान बनाया गया है। 10 प्वाइंटों पर बनाए गए प्लान को इस तरह से तैयार किया गया है कि इमरजेंसी में इसे तुरंत लागू किया जा सके। पूरी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस प्लान से ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर भी यह पुलिस के कंट्रोल में रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की टीम इन सभी रूटों पर हर समय एक्टिव रहेगी। पीक आवर के समय इन रूटों पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ा दी जाएगी। जिससे लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़े।

चिल्ला बार्डर पर जाम लगने पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट

परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर (चिल्ला बार्डर) से गोलचक्कर चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जहां से यह न्यू अशोक नगर से गुजरेगा। परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी लूप पर चढ़कर डीएनडी से आगे भेजा जाएगा। वहीं, डीएनडी से 15ए की ओर आने वाले वाहनों को डीएनडी लूप से डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक से निकाला जाएगा। जीआईपी से दलित प्रेरणा स्थल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को फिल्म सिटी फ्लाईओवर से फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर आगे बढ़ाया जाएगा। अधिक ट्रैफिक होने पर दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 की ओर आने वाले ट्रैफिक को लूप से निकालकर रजनीगंधा चौक से आगे भेजा जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार पुलिस परी चौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड और चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

डीएनडी टोल प्लाजा पर जाम लगने पर ट्रैफिक व्यवस्था
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी जाने वाले लूप को बंद कर चिल्ला के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं, दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 लूप पर चढ़कर वाहन रजनीगंधा चौक से जाएंगे। सेक्टर-15ए से डीएनडी जाने वाले लूप को बंद कर दिया जाएगा और यहां का ट्रैफिक रजनीगंधा चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। फिल्म सिटी फ्लाईओवर से जीआईपी होते हुए दलित प्रेरणा स्थल की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यहां से वाहनों को यू-टर्न कराया जाएगा। इसके अलावा परी चौक से आने वाला ट्रैफिक बॉटनिकल गार्डन और कालिंदी कुंज दिल्ली से होकर जाएगा। सेक्टर-19 अंडरपास से डीएनडी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक गोल चक्कर से निकाला जाएगा।

चिल्ला ट्रैफिक सिग्नल और डीएनडी टोल प्लाजा इमरजेंसी प्लान

दलित प्रेरणा स्थल गेट-2 सेक्टर-18 जाने वाले लूप से वाहनों को अट्टा पीर चौक होते हुए रजनीगंधा चौक की तरफ निकाला जाएगा। वहीं, जीआईपी से आने वाले ट्रैफिक को भी एक्सप्रेसवे की तरफ नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उसे यू-टर्न कराकर शहर के अंदर से निकाला जाएगा। परीचौक से आने वाला ट्रैफिक भी सेक्टर-37 से चरखा गोल चक्कर होते हुए बॉटनिकल और कालिंदी कुंज की ओर जाएगा।

महामाया फ्लाईओवर के नीचे/कालिंदी कुंज मार्ग पर व्यवस्था

परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को चरखा गोल चक्कर से सेक्टर-94 होते हुए सेक्टर-37, डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा। सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी से उतरने वाले लूप से डायवर्ट कर डीएनडी/चिल्ला से निकाला जाएगा। सेक्टर 125, 94 और पुश्ता रोड से आने वाले वाहनों को सेक्टर 94 गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। यह ट्रैफिक चिल्ला और डीएनडी होते हुए दिल्ली जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के जाम पर होगा कंट्रोल

ग्रेटर नोएडा और आगरा से जाने वाले ट्रैफिक को जीरो प्वाइंट से पहले हिंडन कट से सर्विस रोड पर भेजा जाएगा और फिर नॉलेज पार्क और परीचौक होते हुए भेजा जाएगा।परीचौक से नोएडा आने वाले ट्रैफिक को पी-3 गोल चक्कर से आईएफएस विला गोल चक्कर से नासा गोल चक्कर और यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे हिंडन कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी इमरजेंसी डायवर्जन

शाहबेरी/एक मूर्ति से आने वाले और पर्थला जाने वाले वाहनों को किसान चौक से बायीं ओर सर्विस रोड से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूरजपुर से किसान चौक आने वाले ट्रैफिक को बिसरख गोल चक्कर से बायीं ओर मुड़कर सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पर्थला गोल चक्कर से किसान चौक की ओर आने वाले वाहन बहलोलपुर होते हुए जाएंगे। तिगरी गोल चक्कर से किसान चौक जाने वाले वाहन किसान चौक से पहले गौर सिटी के यू-टर्न से तिगरी जाएंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img