Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Ghaziabad: मुरादनगर में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में 10 घायल

Ghaziabad: मुरादनगर में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में 10 घायल

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित बंबा मार्ग पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक चले संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान करीब तीन मिनट तक दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। अचानक हुए हमले से इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ACP लिपि नागायाच ने बताया, “आज शाम 4 बजे चौकी क्षेत्र कस्बा थाना मुरादनगर से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा एवं पथराव हुआ। घटना में घायल दोनों पक्षों के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें