Amritsar: केजरीवाल और भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार पर बोले

Amritsar: केजरीवाल और भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार पर बोले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और प्रार्थना की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सबसे बड़ी समस्याओं—नशा और भ्रष्टाचार पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों की सेवा में जुटी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमें गरीबों और जिनके पास कुछ नहीं है, उनकी सेवा करनी है। लोगों को न्याय दिलाना है। पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्याएं हैं। पंजाब के लोगों ने इसके खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है और हमारी सरकार इसमें पूरी ताकत से लगी हुई है। हम कोई राज नहीं चला रहे, बल्कि लोगों की सेवा कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार लगातार नशे के कारोबार और भ्रष्टाचार पर सख्ती बरतने का दावा कर रही है। भगवंत मान सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का यह दौरा पंजाब में आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img