Hapur News : हापुड़ में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड पर एक लकड़ी के गोदाम में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें देखी तो पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

क्या है पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार जरोठी रोड पर स्थित एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक को तुरंत फोन पर सूचना दी। जिसके बाद मालिक मौके पर पहुंचे, मगर आग अपना भीषण रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा, इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग की कारण लगी है, इसका जांच भी कराई जा रही है।

क्या बोले अफसर
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां और जेसीबी मौके पर भेजी गई। जेसीबी से पहले गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जिसके बाद लकड़ियों का हटाया गया। जिससे आग को भड़कने से रोका गया और फिर गाड़ियों की मदद से दमकल विभाग नें आग पर काबू पाने में सफल रहा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img