Delhi: कृष्णा नगर में डॉ अनिल गोयल ने होली मिलन समारोह का आयोजन, गायक अशोक मस्ती के साथ लोगों ने मनाया जश्न

Delhi: कृष्णा नगर में डॉ अनिल गोयल ने होली मिलन समारोह का आयोजन, गायक अशोक मस्ती के साथ लोगों ने मनाया जश्न

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में होली का रंगारंग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक डॉ अनिल गोयल ने गीता कॉलोनी के 10 ब्लॉक स्थित समुदाय भवन में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “दिल्ली में ऐसी होली खेलने के लिए 27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा, अब हमें हर साल इसी तरह उत्सव मनाना चाहिए।”

कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी अकादमी द्वारा किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शिरकत की और सभी को बधाई दी। इसके अलावा, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, प्रवक्ता डॉ अनिल गुप्ता और शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम भी कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध गायक अशोक मस्ती, जिनके गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया और होली के जश्न में डूब गए। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।

डॉ अनिल गोयल ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया और इस आयोजन में समय निकालकर शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस भव्य होली मिलन समारोह में कृष्णा नगर विधानसभा के चारों निगम पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img