आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध, यह अभियान पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बना रहा है – हरपाल चीमा

आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध, यह अभियान पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बना रहा है – हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 13 मार्च

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के नशा के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ की सफलता को बताया और पिछले 13 दिनों में हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

वीरवार को पंजाब भवन में हरपाल चीमा ने इस मुहिम से संबंधित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। चीमा ने बताया कि युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और हर जगह इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे पंजाब में बेहद सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक 81 किलो हेरोइन, 51 किलो से ज्यादा अफीम और 60 लाख रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 1259 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 1759 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा करीब 7.5 लाख के आसपास नशीली दवाओं की गोलियां और 970 किलो भुक्की समेत अन्य सिंथेटिक ड्रग्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े करीब 29 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। चीमा ने कहा कि इन लोगों ने गैर कानूनी और तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।

चीमा ने कहा कि आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ 24 घंटे कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।

चीमा ने कहा कि पिछली सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी, उसके विपरित ‘आप’ सरकार नशा तस्करों पर सख्त कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने सोची समझी रणनीति के तहत युवा पीढ़ी को नशे की लत में फंसाने की साजिश रची।

चीमा ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकार और भी कई बेहतर कदम उठा रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हजारों बैठकें आयोजित की गई हैं। इसके अलावा गांवों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

चीमा ने बताया कि इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए उनके नेतृत्व में पांच मंत्रियों की जो कैबिनेट की सब-कमेटी बनी है, कल (शुक्रवार) को उस कमेटी की चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। मीटिंग में आगे की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img