उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में गुरुवार को लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने श्रद्धाभाव और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, शुक्रवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा।

नोएडा- ग्रेटर नोएडा में महिलाएं सुबह से ही पूजा की थाली लेकर होलिका दहन स्थलों पर पहुंचीं। घरों में बनाए पकवानों का होलिका को भोग लगाकर देवी-देवताओं की पूजा की। दिनभर पूजन के बाद शाम में जयकारों के साथ होलिका दहन किया गया । लोगों ने जौं की बालियों को भूनकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। शहर के सेक्टर-11, सेक्टर-52 , सेक्टर-62 , सेक्टर-82 केंद्रीय विहार, सेक्टर-26, 28,12, 22, 71, 75, छिजारसी, भंगेल, सलारपुर, होशियारपुर, बरौला, हरौला, सर्फाबाद, नवादा, बहलोलपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अनेक सोसाइटियों में होलिका दहन किया गया।

परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी

शहर की सबसे प्रमुख और बड़ी होली दहन सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में हुई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो ने वैदिक मंत्रों के साथ होलिका दहन किया। इसके बाद होलिका और भगवान विष्णु का पूजन किया गया। लोगों ने गोबर के उपले से बनी माला, लौंग, इलायची, घी,कपूर, नारियल, गुड़ औषधीय लकड़ियों की आहूति दी। इसके बाद होलिका की परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं, कुछ लोगों ने होलिका का पूजन किया और राख को लोग घर भी लेकर गए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img