Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्जी प्रोफाइल बनाकर चैटिंग करने पर भाभी के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्जी प्रोफाइल बनाकर चैटिंग करने पर भाभी के खिलाफ केस
सेक्टर-77 निवासी युवती ने अपनी भाभी पर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर उससे चैटिंग करने का आरोप लगाया है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-77 निवासी युवती ने अपनी भाभी पर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर उससे चैटिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के लिए अपनी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों के बीच चैटिंग के जरिये बात होने लगी। बातचीत करते-करते वह उसे पसंद भी करने लगी। दोनों के बीच शादी की बात हो रही थी। इस दौरान मोबाइल नंबर से जानकारी में आया कि वह कोई युवक नहीं है, बल्कि उसकी रिश्ते की भाभी है। वह फर्जी प्रोफाइल बनाने के बाद उससे बात कर रही है। इस संबंध में बात करने पर उसने इसे मजाक बता दिया। भावनाओं को आहत होने पर पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायतकर्ता का अपने पति से तलाक हो चुका है। आरोपी भाभी ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है। उस मुकदमे में शिकायतकर्ता युवती भी आरोपी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें