Faridabad: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सरकार से मांग, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे

Faridabad: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सरकार से मांग, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार और विपक्षी दलों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए 17 मार्च तक का समय दिया गया है।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि सरकार को पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। यदि उनकी मांगों को 17 मार्च तक नहीं माना गया तो वे दिल्ली कूच करेंगे और रामलीला मैदान में पूरे दिन बैठकर राजनीतिक दलों के रुख की प्रतीक्षा करेंगे। यदि सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 17 मार्च को कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभा में कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है और उसकी रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

………

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img