उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दमकल विभाग वाले भी कमाएंगे महाकुंभ का पुण्य

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। अगर आप प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी नहीं लगा पाए हैं और वहां के पवित्र संगम घाट के गंगाजल से स्नान करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक मौका अभी भी बाकी है। दरअसल महाकुंभ की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जिलों की दमकल लोकल यूनिट को निर्देश दिए हैं कि उनके जिले से दमकल की जो गाड़ियां प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी में गई थी, वह अपने जिले में लौटेंगी तो वहां से प्रयागराज संगम घाट से गंगाजल लेकर आएंगी। यह गंगाजल पुलिस लाइन पहुंचेगा और पुलिस लाइन से लोगों और कई सामाजिक संस्थाओं व अन्य जगह गंगाजल वितरित किया जाएगा ताकि लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज से महाकुंभ खत्म होने के बाद वहां चार गाड़ी गाजियाबाद की मौजूद हैं। यह चार गाड़ी प्रयागराज संगम त्रिवेणी घाट से गंगाजल लेकर गाजियाबाद आएंगी। 7 मार्च को यह गंगाजल लोगों, धार्मिक संस्थाओं और जो लोग गंगाजल व महाकुंभ के प्रसाद को ग्रहण करना चाहते हैं उनको पुलिस लाइन से यह वितरित किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img