PM Modi Lion Safari: गुजरात में पीएम मोदी ने गिर अभयारण्य में की जंगल सफारी, एशियाई शेर संरक्षण की सराहना

PM Modi Lion Safari: गुजरात में पीएम मोदी ने गिर अभयारण्य में की जंगल सफारी, एशियाई शेर संरक्षण की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार सुबह उन्होंने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। इससे पहले, बीती रात उन्होंने सासण स्थित वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में विश्राम किया। पीएम मोदी कल शाम को सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जंगल सफारी के अनुभव को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “आज सुबह विश्व वन्यजीव दिवस पर मैं गिर में सफारी पर गया। गिर जंगल के राजा एशियाई शेरों का घर है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों की यादें भी ताजा हो गईं।”*

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के कारण एशियाई शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके लिए उन्होंने आदिवासी समुदायों और आसपास के गांवों में रहने वाली महिलाओं की भूमिका की भी सराहना की। गिर जंगल सफारी के दौरान पीएम मोदी के साथ कई मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “पिछले कई वर्षों में किए गए प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि एशियाई शेरों की संख्या में लगातार इजाफा हो। हमें इनके संरक्षण को और मजबूत करने की दिशा में काम करते रहना होगा।” पीएम मोदी का यह दौरा न केवल गिर अभयारण्य के संरक्षण कार्यों को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img