Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh: मायावती के फैसले पर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिक्रिया, कहा- ‘ये बहनजी का अपना निर्णय’

Uttar Pradesh: मायावती के फैसले पर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिक्रिया, कहा- ‘ये बहनजी का अपना निर्णय

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के फैसले पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “ये बहनजी का अपना निर्णय है। वे अपनी पार्टी की मालिक हैं और मालिक जो भी निर्णय लेता है, वह सोच-समझकर लेता है। उनके निजी फैसले पर मैं बहुत कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन उनके फैसलों का असर समाज पर भी होता है।”

चंद्रशेखर आज़ाद ने आगे कहा, “आज बहुजन राजनीति की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं। मैं मायावती जी का सम्मान करता हूं, लेकिन पिछले एक साल में उनके द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को देखकर बाबा साहेब आंबेडकर की एक बात याद आती है कि ‘रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेगा।’ आपने इस सिद्धांत को ठुकरा कर समाज पर थोपने का काम किया, जिसे समाज ने अस्वीकार कर दिया।”

गौरतलब है कि मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का फैसला लिया है। आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने के बाद उन्हें मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी भी माना जाने लगा था। लेकिन इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। चंद्रशेखर आज़ाद के बयान से यह भी साफ हो रहा है कि वह बहुजन राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने संकेत दिए कि वह बहुजन समाज के लिए अलग रास्ता अपनाने को तैयार हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मायावती के इस फैसले का बसपा पर क्या असर पड़ता है और आकाश आनंद का राजनीतिक भविष्य किस दिशा में जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें