Faridabad Crime: फरीदाबाद सेक्टर 7 में ज्वेलरी की दुकान पर हुई लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद सेक्टर 7 में ज्वेलरी की दुकान पर हुई लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेक्टर 7 की हुड्डा मार्केट में स्थित तरुण ज्वेलर्स में हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अमरोहा और बिजनौर से गिरफ्तार किया है। पीड़ित विनय, जो सेक्टर 7 में तरुण ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे चार नकाबपोश आरोपी दुकान में घुसे। उनके हाथ में अवैध हथियार और चाकू थे। उन्होंने धमकी देकर दुकान से 10 किलो पुरानी चांदी, लगभग 2 लाख रुपये नकद, 50 ग्राम सोना और 350 नग राशि रत्न लूट लिए। इस घटना के बाद पुलिस ने थाना सेक्टर 8 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध शाखाओं को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त (अपराध) मकसूद अहमद और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव के मार्गदर्शन में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर 5 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अमरोहा और बिजनौर से काबू किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान (29 वर्ष) निवासी गांव रसूलपुर नंगला, जिला बिजनौर, मोहम्मद अहमद (45 वर्ष) निवासी गांव चुचैला कलां, जिला अमरोहा, मुबीन उर्फ बबलू (35 वर्ष) निवासी लक्ष्मी नगर, गजरोला, सौरभ वर्मा (29 वर्ष) निवासी गांव चुचैला कलां, जिला अमरोहा और इरशाद (25 वर्ष) निवासी गांव रसूलपुर नंगला, जिला बिजनौर हाल निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड सौरभ वर्मा था, जिसने पूरी लूट की योजना बनाई थी। वारदात से पहले आरोपियों ने दो दिन तक ज्वेलरी शॉप की रेकी भी की थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब लूटे गए माल की बरामदगी, वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य सुरागों के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img