Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Telangana MLC Elections 2025: तेलंगाना में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी

Telangana MLC Elections 2025: तेलंगाना में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी

तेलंगाना विधान परिषद के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान जारी है। ये सीटें मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। मतदान प्रक्रिया तरजीही मतदान प्रणाली के तहत सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 56 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 15 और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारा है। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने इन चुनावों से दूरी बना ली है।

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जोरदार प्रचार किया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें