Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया शिवालयों में पूजन, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया शिवालयों में पूजन, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नेता रवि किशन के साथ मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महादेव की कृपा से ही संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती हैं।

सीएम योगी ने कहा, “महादेव के पावन दिवस पर मैं महाकुंभ प्रयागराज, बाबा विश्वनाथ धाम काशी, प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं। हर शिवालय में अपार श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था की एकात्मता का प्रतीक है, जिसे मैं नमन करता हूं।” उन्होंने बताया कि प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जो आज पूर्ण हो रहा है। इस दौरान लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बाबा विश्वनाथ धाम काशी में पिछले डेढ़ महीने से रोजाना 8-10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं अयोध्या धाम में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img