Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्तजन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में घंटियों और शंख की ध्वनि गूंज रही है, और हर ओर “बम बम भोले” के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सहित कई शिवालयों में जलाभिषेक की प्रक्रिया जारी है। भक्तजन शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र, भांग, धतूरा और फल-फूल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं, वहीं महाशिवरात्रि को लेकर बाजारों में अस्थाई दुकानें भी सजी हुई हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की वर्षगांठ भी मनाई जाती है। भक्तजनों का कहना है कि भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और इस दिन की गई पूजा विशेष फलदायी होती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें