उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: वार्ड अलग होने पर भी स्कूलों को देना होगा दाखिला

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को फर्जी दस्तावेज बताकर या वार्ड अलग होने का बहाना बनाकर दाखिले से इंकार नहीं कर पाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्कूलों के साथ बैठकर कर हर हाल में सभी चयनित बच्चों को दाखिला देने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं फर्जी दस्तावेज अगर किसी ने लगाए हैं तो उसकी सूचना देने पर शासन खुद कार्रवाई करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को जिले के सेल्फ फाइनांस, वित्त विहीन और मान्यता प्राप्त स्कूल संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्कूलों को आरटीई में चयनित सभी बच्चों का दाखिला करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल अपने स्तर से दस्तावेजों की जांच नहीं कराएगा और न ही घरों का भौतिक सत्यापन कराएगा। अगर किसी ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है तो इसकी सूचना शासन को दें। शासन टीम गठित कर खुद इसकी जांच कराएगा और दाखिला रद्द करने की कार्रवाई करेगा। इसी के साथ उन्होंने सभी स्कूलों को अपने यहां चयनित बच्चों की सूची जल्द देने को कहा, ताकि सरकार को इसकी सूचना समय पर भेजी जा सके और स्कूलों को सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता और फीस प्रतिपूर्ति हो सके। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद और स्कूल संगठनों के पदाधिाकारी मौजूद रहे।

वार्ड अलग होने पर भी देना होगा दाखिला

आरटीई के तहत चयनित स्कूलों को वार्ड अलग होने पर भी हर हाल में दाखिला देना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने कहा कि स्कूलों की मैपिंग में जो स्कूल जिस वार्ड में है, उसी के अनुरूप बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया है। ऐसे में अगर चयनित बच्चे का पता और स्कूल का वार्ड अलग-अलग है तो भी स्कूल को दाखिला देना होगा।

आरटीई के लिए एक मार्च से आवेदन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए तीन चरण पूरे हो गए हैं। अब चौथे और अंतिम चरण के आवेदन एक मार्च से शुरू होंगे। 19 मार्च अंतिम तिथि है। अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। यदि आवेदन करने में कोई दिक्कत है, कोई जानकारी चाहिए या दाखिला मिलने में परेशानी है तो अभिभावक हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन या दाखिले में मदद के लिए हेल्पडेस्कः

विशाल सिंह तोमरः 9456681300

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img