Delhi Police Week: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूर्वी रेंज ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Delhi Police Week: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूर्वी रेंज ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस सप्ताह 2025 के समापन अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूर्वी रेंज ने आनंद विहार स्थित विवेकानंद स्कूल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्वी रेंज के डीसीपी राजीव कुमार रावल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के एसीपी ट्रैफिक सहित सभी सर्किल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद रहे। समारोह में दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप-प्रधानाचार्य डॉ. निशांत शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं स्कूल के बैगपाइपर बैंड के छात्रों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल ट्रैफिक क्लब की वार्षिक मैगजीन का विमोचन डीसीपी राजीव कुमार रावल द्वारा किया गया। डीसीपी रावल ने बताया कि दिल्ली पुलिस सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक मनाया गया, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने सेफ्टी वीक के रूप में भी मनाया। इस दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले पुलिसकर्मियों, सहयोगी नागरिकों और असाधारण प्रदर्शन करने वाले ट्रैफिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img