उत्तर प्रदेश, लखनऊ, झांसी: योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड पर खास ध्यान, इंडस्ट्री से लेकर एयरपोर्ट तक पर ध्यान

उत्तर प्रदेश, 20 फरवरी, लखनऊ/झांसी। योगी सरकार ने बजट में बुंदेलखंड के लिए अलग से कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना हेतु लगभग 461 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत लगभग साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में जनपद जालौन में 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना प्रस्तावित है। परियोजना की लागत 2500 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना हेतु 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। एन.टी.पी.सी. ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के माध्यम से तहसील गरौठा जनपद झाँसी में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है। परियोजना हेतु 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

ललितपुर स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित जनपदों के विषमताओं एवं पिछड़ेपन को कम करने के उद्देश्य से 425 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। झाँसी में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के निर्माण की नई योजना प्रस्तावित की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे को हम लोगों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ने के लिए धनराशि की व्यवस्था आज के इस बजट में प्रस्तावित की है। इस बजट में हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के सात जनपदों वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में श्रमजीवी यानी कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने के कार्यक्रम को भी इस बजट में प्रावधान किया है। चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img